- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner News Rajasthan News 1480 Sweepers In The Corporation39s Register In The Field Wards Are Still Low Fatee Calling For Commissioner
निगम के रजिस्टर में 1480 सफाई कर्मचारी फील्ड में, वार्डों में अब भी कम पहुंच रहे, पता लगाने आयुक्त मंगवा रहे फाेटाे
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या काे लेकर बड़ा असमंजस बना हुअा है। फरवरी माह की उपस्थिति में 1480 कर्मचारी फील्ड में बताए हैं। उसके बाद भी पार्षदों की शिकायत है कि कर्मचारी पूरे नहीं अा रहे। हकीकत जानने के लिए आयुक्त ने वार्डों में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के फाेटाे मंगवाने शुरू कर दिए हैं।
निगम में करीब 1491 सफाई कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इनमें से 30 से अधिक निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में बाबुओं का काम कर रहे हैं। सीवर लाइन की सफाई, आवारा पशु अाैर कुत्तों काे पकड़ने में 25 कर्मचारियों काे लगा रखा है। इसके बावजूद सर्किल इंस्पेक्टरों ने फरवरी माह की उपस्थिति कुल 1480 कर्मचारियों की दी है। पता चला है कि सफाई कर्मचारियों की तबादला सूचियां कई बार जारी हाेने के कारण एक कर्मचारी दाे-दाे वार्डों में बता रखे हैं। इससे असमंजस बना हुअा है।
वार्डाें में सफाई कर्मचारी नहीं अाने की शिकायतों काे देखते हुए यह व्यवस्था लागू की है, जिसके अच्छे परिणाम अा रहे हैं। शीघ्र ही सभी कर्मचारी अपने-अपने वार्ड में नजर अाएंगे।
डाॅ. खुशाल यादव, अायुक्त
फाेटाे से सामने अा रही हकीकत
वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी काे लेकर अाए दिन पार्षदों की शिकायतों काे देखते हुए आयुक्त डाॅ. खुशाल यादव ने एक वाट्स अप ग्रुप बनाया है, जिसमें सभी सर्किल इंस्पेक्टर अाैर जमादारों काे जाेड़ा गया है। इनसे सुबह अाैर दाेपहर की शिफ्ट में माैके पर मौजूद कर्मचारियों के फाेटाे पाेस्ट करने के निर्देश हैं। जिस सर्किल, वार्ड का फाेटाे नहीं अाता आयुक्त खुद जमादार से कारण पूछ लेते हैं। इस व्यवस्था से हालात सामने अाने लगे हैं। हर वार्ड में चार-पांच सफाई कर्मचारी कम नजर अा रहे हैं।