पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News 2 Ministers 5 Mlas And 2 Collectors Said Avoid Elections First To Defeat Corona Corporation Will Win Elections Later

2 मंत्री, 5 विधायक और 2 कलेक्टर बोले- टालंे चुनाव, पहले कोरोना काे हराना है, निगम चुनाव बाद में जीतेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव प्रचार में लोगों की भीड़ जुटेगी ही: मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ का कहना है कि चुनाव प्रचार हाेंगे ताे नेताओं की सभाओं में भीड़ जुटेगी। ऐसे में नगर निगम के चुनाव करवाने का उचित समय नहीं है। पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का कहना है कि चुनाव अागे बढ़ते हैं ताे बीजेपी काे काेई परेशानी नहीं है।

काेरोना महामारी घोषित हो चुकी है। प्रदेश में रविवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे तो सिनेमाघरों में ताले लटके मिले। केंद्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर सभा, रैलियों और बड़े आयोजनाें को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। ...लेकिन जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में 5 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावों पर अब तक चुनाव आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि अब सरकार के ही 2 मंत्री आैर शहर के 5 विधायक चुनाव स्थगित करने के पक्ष में उतर आए हैं। वहीं, जयपुर कलेक्टर डाॅ. जाेगाराम और कोटा कलेक्टर अाेम कसेरा ने भी स्वायत्त शासन विभाग को चुनाव स्थगित करने के लिए पत्र लिखा है। मंत्री-विधायकाें का कहना है कि नगर निगम चुनाव बाद में जीतना है, पहले काेराेना से जीतना है। चुनाव कुछ समय बाद भी हाे जाए ताे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। चुनाव के समय शहर के लाेगाें की भीड़ आती है। इससे वायरस फैलने का डर रहेगा। निर्वाचन विभाग स्वतंत्र है। वह चुनाव काे अागे बढ़ाने का निर्णय ले सकता है। जनप्रतिनिधि बाेले- पूरी दुनिया काेराेना से लड़ रही है। निर्वाचन विभाग काे वर्तमान परिस्थतियों में चुनाव अागे करवाने का निर्णय लेना चाहिए।

आयोग चुनाव करवाने के लिए स्वतंत्र : राजपुराेहित

राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित का कहना है कि चुनाव आयोग के पास चुनाव करवाने का पूरा अधिकार है। चुनाव का फैसला आयोग ही लेता है, राज्य सरकार का इससे काेई लेना-देना नहीं हाेता।

आदर्शनगर में मिला था दुबई से लौटा पहला कोराेना पीड़ित, दूसरा स्पेन से वैशाली आया

जयपुर | राजस्थान में शनिवार काे काेराेना का चाैथा मरीज मिलते ही शहर सकते में है। कारण, चौथा मरीज भी जयपुर से ही मिला है। वहीं, सबसे पहले जयपुर में मिले काेराेना पाॅजिटिव इटली दंपती के अलावा दोनों मरीज शहर के ही रहने वाले हैं। आदर्श नगर का रहने वाला पहला मरीज दुबई से लौटा था। दूसरा, 24 वर्षीय युवक स्पेन से 14 मार्च काे ही वैशाली नगर, जयपुर स्थित अपने घर लौटा था।

अब एहतियात; खांसी-जुकाम है तो राेडवेज बस में बैठने पर यात्री को घोषणा-पत्र भरना पड़ेगा

काेराेना वायरस से बचने के लिए रोडवेज प्रशासन ने भी संबंधित डिपाे मैनेजर, चीफ मैनेजर के दिशा निर्देश जारी किए हैं कि रोडवेज बस में बैठने वाले किसी व्यक्ति के खांसी, जुकाम अाैर काेराेना संबंधित अन्य लक्षण है ताे उसे यात्री से काेराेना वायरस से सम्बन्धित घोषणा पत्र भरवाया जाएगा। संदिग्ध है ताे उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र एवं अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए जानकारी दी जाएगी। खासकर यात्रा के दौरान विदेशी पर्यटकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पत्र अंग्रेजी-हिंदी दाेनाें में हाेगा। संदिग्ध व्यक्ति काे भारत सरकार के 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 01123978046 के बारे में जानकारी दी जाएगी। चूंकि विदेशी पर्यटक यात्री आपके सम्बन्धित क्षेत्र में आने पर और यदि किसी कारण से बस में सफर कर रहा है तो उपरोक्त स्व-घोषणा पत्र अंग्रेजी में भरवाना हाेगा।

आइसोलेशन बिल्डिंग में बेरोकटोक आवाजाही

शहर सकते में }यहां मिले चारों पॉजिटिव में 2 शहर के ही

महामारी पर भारी चुनावी तैयारी; मंत्रीजी को जनता से मिलना है तो मास्क जरूरी है

विचार

सवाल

शामिल हुए कई बड़े स्टार्स

इसमें कई बड़े एक्टर एक्ट्रेसेज ने शिरकत की। रितिक, राजकुमार राव व रणवीर सिंह के अलावा, सारा अली खान, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, गोविंदा, तारा सुतारिया, नोरा फतेही, सिद्धांत चतुर्वेदी आदि यहां देखे गए। इन स्टार्स के फैशनेबल अंदाज ने यहां सुर्खियां बटोरीं।

बीकानेर **

लोगों का जीवन संकट में डालना ठीक नहीं होगा

सांगानेर विधायक अशाेक लाहाेटी बोले, काेराेना वायरस महामारी बना है। लाेगाें के जीवन काे संकट में डाल कर चुनाव नहीं कराने चाहिए। परिस्थितियों काे देखते हुए चुनाव स्थगित कर देने में ही सबकी भलाई है।

फैसला चुनाव आयोग को ही करना है...

आदर्श नगर से विधायक रफीक खान का कहना है कि निगम के चुनावों की घोषणा के साथ ही वे चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। अागे का जो भी फैसला है, वह निर्वाचन आयोग काे ही करना है।

काेराेना के डर से मतदान निश्चित ही कम हाेगा

झाेटवाड़ा विधायक और कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया के मुताबिक, चुनाव में जन भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हाेनी चाहिए। काेराेना के डर से मतदान प्रतिशत कम रहेगा। एेसे में निगम चुनावों काे अागे करवाना उचित हाेगा।

महामारी को देखते हुए चुनाव करवाना ठीक नहीं

दुनिया में काेराेना का खतरा मंडरा रहा है। आयोग काे चुनाव स्थगित कर अागे कराने चाहिए। हाईकोर्ट के निर्देश पर चुनाव हाे रहे हैं। एेसे में सरकार के अकेले की बस की बात नहीं है। सरकार काे अागे बढ़कर काेर्ट के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। इन परिस्थितियों में चुनाव करवाना उचित नहीं हाेगा।
- महेश जोशी, हवामहल विधायक और विधानसभा में मुख्य सचेतक

399 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 380 निगेटिव एवं चार पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष 15 सैंपलों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।


10 हजार नर्सिंग विद्यार्थी शनिवार को भी कोरोना स्क्रीनिंग काम में लगे रहे। इन्होंने घर-घर जाकर सेवाएं दीं। सबके अवकाश रद्द किए जा चुके हैं।

25 मरीज आइसोलेशन वार्डों में है प्रदेशभर में, 13 एसएमएस, 5 आरयूएचएस, 3 कोटा, 1-1 जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर व प्रतापगढ़ में भर्ती है।

कोरोना रोकथाम के लिए सरकार और चिकित्सा विभाग कमर कसे है। वहीं, एसएमएस अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड के बाहर ही आमजन खाना खाते और आते-जाते देखे जा सकते हैं। लापरवाही की हद यह कि कई लोग तो आइसोलेशन वार्ड में घुस जाते हैं और पूछताछ करने लगते हैं। हैरत की बात है कि यहां कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है।

चुनाव तारीख इसलिए बदलें;

वोटिंग मशीन के बटन और स्याही लगाने से संक्रमण का खतरा

{6 नगर निगमों के 35 लाख वोटर हैं। चुनाव केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रहेगी। ऐसे में चुनाव 5 अप्रैल को ही हुए तो वोटिंग पर्सेंटेज गिरना तय है।

{सेंटरोंे पर मौजूद चुनाव कर्मियों को अंगुली पर स्याही लगाने के लिए मतदाताओं को छूना ही पड़ेगा।

{केंद्र ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस तक पर रोक लगा दी है फिर वोटरों को वोटिंग मशीन का बटन तो दबाना ही पड़ेगा। ऐसे में संक्रमण का खतरा रहेगा।

काेराेना महामारी से बड़ा चुनाव नहीं है। निर्वाचन विभाग स्वतंत्र है। पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही है। एेसे में निर्वाचन विभाग अलग नहीं है। सरकार ने काेराेना वायरस काे महामारी मानते हुए देश में स्कूल, काॅलेज, यूनिवर्सिटी, सिनेमा हाॅल, जिम बंद करने के आदेश जारी कर दिए दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन विभाग ने नगर निगम के चुनावों की घोषणा कर दी। चुनावों में लाेगाें की भागीदारी ही नहीं हाेगी ताे चुनाव का मतलब ही नहीं है। चुनाव कार्यक्रम चलेगा ताे वायरस के रोकने के लिए चलाया अभियान फेल हाे जाएगा। जनहित को देखते हुए निर्वाचन आयोग काे ही अागे अाकर चुनाव की तारीखों को अागे करवाने की पहल करनी चाहिए।
- प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक सिविल लाइंस, परिवहन मंत्री
और शहर कांग्रेस अध्यक्ष

शहर में 2 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके, सबसे ज्यादा मरीज राजस्थान से ही मिले हैं

सरकार पहल करे; कोर्ट में जाए और चुनाव आगे बढ़वाए ...क्योंकि जयपुर ही हाई रिस्क पर है

स्कूल-कॉलेज बंद, सिनेमाहॉल में ताले लटके ...फिर निगम चुनाव टालने पर फैसला अभी तक क्यों नहीं?


चुनाव हों कोरोना-फ्री

धारीवाल बोले- फाइल चुनाव अायाेग को भेज दी है

हाईकाेर्ट ने 17 अप्रैल से पहले चुनाव करवाने के अादेश िनर्वाचन अायाेग काे दिए थे। राज्य सरकार इसकी पालना कर रही है। तीनाें जिलाें के कलेक्टराें ने चुनाव करवाने के दाैरान काेराेना वायरस फैलने की अाशंका व्यक्त करते हुए चुनाव निरस्त करने के पत्र लिखे हैं। मैंने भी इस पर साइन कर इसे चुनाव अायाेग काे भेज दिया है। निगम चुनावाें काे निरस्त करने का फैसला निर्वाचन अायाेग व हाईकाेर्ट काे करना है।
- शांति धारीवाल, नगरीय विकास मंत्री (कोटा से)

सारा की खास ड्रेस
**

मनीष मल्होत्रा को यहां बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड दिया गया तो वहीं यहां बिखरे फैशन के अधिकतर रंग उनके द्वारा डिजाइन ड्रेसेज के ही थे।

यूथ जैसे एनर्जेटिक ऋतिक**

बेस्ट फिल्म आर्टिकल 15

बेस्ट आॅनस्क्रीन पेयर सिद्धांत चतुर्वेदी व रणवीर सिंह

बेस्ट डेब्यू सिद्धांत चतुर्वेदी

व्यूअर च्वॉइस रणवीर सिंह,गली बॉय

बेस्ट एक्टर

व्यूअर च्वॉइस आलिया, गली बॉय
बेस्ट एक्ट्रेस

बेस्ट एक्टर फीमेल तापसी पन्नू,बदला

यहां कुछ आइकॉनिक सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट दिया गया। इसमें शम्मी कपूर के ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, ‘जितेन्द्र के नैनों में सपना’, मिथुन के ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ आदि गीतों पर डांस किए गए।

रणवीर ने हमेशा की तरह ही यहां भी अपना ऊर्जावान रूप दिखाया। उन्होंने फ्लाइंग डिस्को बॉल पर यहां एंट्री की।

असल में यह ड्रेस नहीं थी, बल्कि उनकी प्रस्तुति के दौरान जूनियर डांसर्स ने फर के पीसेज को उनके इर्द-गिर्द घेरकर गाउन जैसा बना दिया था।

सारा की प्रस्तुति के दौरान उनकी एक विशाल गाउन ने खास चर्चाएं बटोरीं। नौ फुट ऊंची इस गाउन को लोग आश्चर्य से देखते रह गए।

ऋतिक ने अपने हिट सॉन्ग्स ‘घुंघरू’, ‘सेनोरिटा’, ‘धूम मचाले’, ‘जय-जय शिव शंकर’, ‘इक पल का जीना’, ‘तू-तू तू मेरी मैं तेरा,’ ‘कहो ना प्यार है’ आदि पर कदम थिरकाए। 46 साल की उम्र में भी अपने मूव्स से वह युवाओं को टक्कर देते नजर आए।

बॉलीवुड के एक बड़े अवाॅर्ड्स समारोह माने जाने वाले जी सिने अवार्ड्स नाइट का आयोजन विगत रात हुआ। कोरोना की महामारी के खतरे को देखते हुए इस बार इस पुरस्कार में दर्शकों का प्रवेश वर्जित रखा गया। दर्शकों की गैरमौजूदगी के बावजूद यहां कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स आए और मंच पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दीं।

पूरे कार्यक्रम को बतौर टेलिविजन इवेंट शूट किया गया। इसमें रणवीर सिंह ने व्यूअर च्वॉइस बेस्ट एक्टर का और आलिया भट्‌ट ने व्यूअर च्वॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा तापसी पन्नू को ‘बदला’ में उनकी परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल की ट्रॉफी मिली।

‘स्त्री’ फिल्म में अपनी दोस्ती से कॉमेडी का नया डोज तैयार करने वाले अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव ने इस समारोह को मिलकर होस्ट किया। ऋतिक रोशन ने जब मंच पर अपनी प्रस्तुति देना शुरू की तो इसमें सहयोगी जूनियर डांसर्स की मदद से कार्निवाल जैसा माहौल बना दिया गया। ऋतिक के डांस के साथ ही इस आयोजन का ग्रांड फिनाले एक्ट हुआ।

दर्शकों से सूनी सिने अवॉर्ड्स नाइट में खूब थिरके स्टार्स**

सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट**

इनको मिले अवॉर्ड्स**

टिपिकल रणवीर**

अक्षय कुमार ने हमेशा मेरा साथ दिया : कटरीना**

15 जनवरी को सोलो रिलीज होगी ‘उधम सिंह’**

करते थे। उनके कमेंट्स से मुझे अपने अभिनय को सुधारने में मदद मिली है और मैं यह निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि वह उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने मुझ पर यकीन किया।’बता दें कि कटरीना एक बार फिर से अक्षय के साथ ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रही हैं। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।

कटरीना कैफ कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। कटरीना ने कहा, ‘मैं अक्षय को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि मेरे कॅरिअर के शुरुआती दिनों में एक सह-कलाकार के तौर पर उन्होंने मुझे अपना भरपूर सपोर्ट दिया। जब भी मैं कोई शॉट देती थी, तो वह मेरे सामने खड़े होकर मेरा उत्साहवर्धन

विकी कौशल की आने वाली फिल्म सरदार उधम सिंह पर बेस्ड बायॉपिक है। यह फिल्म पहले इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे अब 15 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इसे सोलो रिलीज होने का मौका मिला है। कुछ दिन पहले फिल्म ही विकी का फर्स्ट लुक सामने आया है।

कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में बिजी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक दिली इच्छा जताई है। उन्होंने कहा...‘मैं संजय लीला भंसाली, शूजीत सरकार और जोया अख्तर के साथ काम करना चाहता हूं। मैं अपनी सक्सेज को उस दिन सीरियसली ले लूंगा, जिस दिन मुझे डायरेक्टर्स की अपनी विश लिस्ट में से किसी का भी फोन आता है। मैं फौरन उनके साथ एक प्रोजेक्ट साइन कर लूंगा।’ बता दें कि फिलहाल कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग रोक दी है।

Áसंजय दत्त जल्द ही ‘सड़क 2’ में आलिया भट्‌ट और ‘शमशेरा’ रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। इसी बीच उन्होंने दोनों एक्टर्स को लेकर बड़ी बात कही है। एक इंटरव्यू में संजय ने कहा...‘आलिया और रणबीर काफी प्रतिभाशाली हंै। इन दोनों के अभिनय और शानदार टैलेंट को सभी प्यार करते हैं। इनके जैसे यंग स्टार्स के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार होता है। सेट पर यंग स्टार्स के चलते काफी एनर्जी होती है।’ इसी के साथ संजय से जुड़ी एक और खबर ये है कि उनकी अटकी हुई फिल्म ‘तोरबाज’ अब इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इसकी कहानी अफगानिस्तान में बाल आत्मघाती हमलावरों के इर्द-गिर्द घूमती है।


‘भंसाली, जोया, शूजित संग काम करना है’**

‘रणबीर-आलिया जैसे यंग स्टार्स के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार होता है’**

आयुष्मान के साथ अब एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं अनुभव**

कार्तिक आर्यन ने जताई इच्छा**

संजय दत्त बोले...**

एक्टर-निर्देशक जोड़ी...
**

Áआयुष्मान खुराना एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। फिलहाल इसका टाइटल अभी ओपन नहीं किया गया है। यह फिल्म इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के बाद अब आयुष्मान ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा आयुष्मान किसी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। फिल्म का डायरेक्शन शूजित सरकार कर रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि आयुष्मान ने एक और प्रोजेक्ट ‘स्त्री रोग विभाग’ साइन किया है, इसमें वे एक विशेषज्ञ के किरदार में नजर आएंगे।

10

बीकानेर, रविवार, 15 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...