पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घुटना दर्द निवारण शिविर में 550 राेगियाें की जांच, नीबेल्ट दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुक्ति संस्था की अाेर से कुसुमदेवी डागा की स्मृति में रविवार काे 12 वां निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर अायाेजित किया गया। ब्रह्म बगीचा में अायाेजित शिविर के दाैरान 550 राेगियाें की जांच कर परामर्श देते हुए 480 राेगियाें काे निशुल्क नीबैल्ट प्रदान किए गए।

शिविर का उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया। इस माैके पर मंत्री भाटी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की सेवा अाैर सहायता करना ईश्वर की सेवा के समान है। संस्था की अाेर से अायाेजित शिविर काे प्रेरक बताते हुए मंत्री भाटी ने प्रदेश सरकार की अाेर से सेवा-सहायता के लिए जारी याेजनाअाें की जानकारी भी दी। इस माैके पर साहित्यकार मधु अाचार्य अाशावादी व रंगकर्मी रमेश बाेराणा ने सेवा अाैर सहायता के कार्याे की निरंतरता काे प्रेरक बताया। इस माैके पर संस्था अध्यक्ष एड.हीरालाल हर्ष ने स्वागत किया। एड.महेंद्र जैन ने बताया कि शिविर के दाैरान डाॅ.हेमंत व्यास, डाॅ.सुभाष भास्कर, डाॅ.भारती पुराेहित, डाॅ.एम.एन.स्वामी ने राेगियाें की जांच कर परामर्श दिया। समाराेह का संचालन राजेंद्र जाेशी ने किया। समापन पर राजेश चूरा ने अाभार जताया। इस दाैरान अरविंद मिढ्ढा, रवि पारीक, हजारी देवड़ा, बुलाकी शर्मा, एनडी रंगा, राजाराम स्वर्णकार, चंद्रशेखर जाेशी अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...