पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News 8th Board 12 Lakh 8 Thousand 766 Students Took The Examination 10th Board 982 Students Were Absent In The First Paper

8वीं बाेर्ड : 12 लाख 8 हजार 766 स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा10वीं बोर्ड: पहले पेपर में 982 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य में 8वीं बाेर्ड परीक्षा का पहला अंग्रेजी का पेपर 7754 केन्द्रों पर संपन्न हुअा। परीक्षा में 12 लाख 8 हजार 766 परीक्षार्थी बैठे। नकल राेकने के लिए पहली बार सिटिंग अरेंजमेंट अल्फा बेटीक किया गया है। शुक्रवार काे अंतराल रहेगा।

8वीं बाेर्ड परीक्षा काे लेकर पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं दिनभर राज्य के सभी डाइट से संपर्क साधे रहा। सभी से परीक्षा में प्रविष्ट हुए स्टूडेंट्स की सूचनाएं मांगी जा रही हैं। जिलेवार सूचनाएं डाइट में संकलित हाेंगी अाैर वहां से पंजीयक काे भेजी जाएंगी। पंजीयक के अनुसार पहली बार परीक्षा केन्द्रों पर अल्फा बेटीक राेल नंबर से बच्चों काे बिठाया गया है। इससे एक ही कक्ष में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे बैठे। अाम ताैर पर एक ही स्कूल के बच्चे एक ही कक्ष में हाेने से अापस में बातचीत करते थे। उसे देखते हुए इस बार सिटिंग अरेंजमेंट बदलना पड़ा। परीक्षा के बाद कापियों का कलेक्शन 479 केंद्रों पर हाेगा। पहले दिन 12 हजार 547 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीकानेर की राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में अाठ दिव्यांग बालकों ने भी परीक्षा दी। उनके बैठने के लिए अलग कक्ष में व्यवस्था की गई।

10वीं का पहला पेपर शांतिपूर्ण हुअा : माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड 10वीं का पहला अंग्रेजी का पेपर शांतिपूर्ण हुअा। जिला शिक्षाधिकारी उमाशंकर किराडू ने बताया कि परीक्षा 185 केन्द्रों पर हुई। जिले में कुल पंजीकृत 42106 स्टूडेंट्स में से पहले दिन 41124 परीक्षा में उपस्थित हुए। 982 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे। नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं अाया। शुक्रवार काे 10वीं का अंतराल रहेगा। 12वीं बाेर्ड का पेपर है।

महारानी स्कूल से दसवीं की परीक्षा में प्रथम दिन पेपर देकर लौटती छात्राएं।
खबरें और भी हैं...