शराब पीकर गाड़ी चलाने, पर्ची सट्टा करने, मारपीट व शांति भंग के आरोप में 9 गिरफ्तार
लूणकरणसर व सैरुणा थाने की अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
शनिवार को लूणकणसर व सैरुणा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नौ जनों को गिरफ्तार किया है। इसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने, पर्ची सट्टा करने, मारपीट व शांति भंग के आरोपी शामिल है। लूणकरणसर ने पांच व सैरुणा पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है।
लूणकरणसर. हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने बताया कि पुलिस रोझां चौराहे पर जानकीदास जीनगर पर्ची सट्टा कर रहा था। उसके पास से 650 रुपए नकद व हिसाब की डायरी जब्त की गई है। खेतड़ी निवासी कुलदीप बाजीगर तथा बाबूलाल जाट को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह शराब पीकर शांति भंग करने के मामले में वार्ड 11 निवासी राकेश नाथ व छत्तरगढ़ निवासी गोपनाथ कालबेलिया को पकड़ा गया।
देराजसर. जोधासर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में शक्ति सिंह व नरपतसिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बीकानेर जेल भेजा गया है। वहीं झंझेऊ निवासी करणीसिंह व दिलीप सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।