शराब के लिए रुपए नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया
नोखा | शराब के लिए रुपए नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए जोरावरपुरा निवासी राकेश बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। राकेश बिश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 8 मार्च को सुबह चूने भट्टे के पास संजय भार्गव, छतीस रेंगर व दो अन्य लोगों ने उसे रोका और शराब के लिए पैसे मांगे। मैंने मना कर दिया तो सारे गुस्सा हो गए और जान से मारने की नियत से सिर पर लोहे के सरिये से मारपीट की। राह चलते लोगों ने बीचबचाव कर उसे छुड़ाया व अस्पताल ले जाकर मेरा इलाज करवाया। आरोपी जेब में से एटीएम कार्ड व तीन सौ रुपए भी छीनकर ले गए।