कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप
नोखा | सलूंडिया के चैनाराम ने अपने ही सगे भाई के खिलाफ बरसिंगाराम, रामस्वरूप के खिलाफ इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। चैनाराम ने मुकदमे बताया कि बोलेरो पिकअप गाड़ी उसके नाम से है जिसके तमाम कागजात आरसी इंसुरेंस आदि गाड़ी के साथ ही भाई बरसिंगाराम के पास है। भाई ने अन्य व्यक्तियों से मिलीभगत कर बेईमानी से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर से-लेटर पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर गाड़ी का स्वामित्व अपने नाम से करवा लिया।