अाचार्य विजय जयानंद सूरिश्वरजी का नगर प्रवेश पर शाेभायात्रा कल
बीकानेर। जैन श्वेतांबर तपागच्छ के अाचार्यश्री विजय जयानंद सूरिश्वर जी अाैर गणिवर्य जयकीर्ति महाराज गुरुवार काे बीकानेर पहुंचेंगे। अाचार्यश्री के नगर प्रवेश पर शुक्रवार काे शाेभायात्रा निकाली जाएगी। अाचार्य श्री सुबह 7 बजे बीछवाल से विहार कर गाेगागेट सर्किल स्थित गाैड़ी पार्शव नाथ मंदिर पहुंचेंगें। एक दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार 13 मार्च काे सुबह 9 बजे नगर प्रवेश शाेभायात्रा निकाली जाएगी। तपागच्छ श्रीसंघ के शांतिलाल काेचर ने बताया कि शुक्रवार काे नगर प्रवेश शाेभायात्रा के दाैरान विभिन्न क्षेत्राें में अाचार्यश्री का अभिनंदन किया जाएगा। अाचार्यश्री के बीकानेर प्रवास के दाैरान विभिन्न कार्यक्रमाें का अायाेजन हाेगा। इस क्रम में 14 मार्च काे रांगड़ी चाैक स्थित तपागच्छीय पाैषधशाला से सुबह अाचार्य श्री रवाना हाेकर काेचराें के चाैक में पंच मंदिर के पास तपागच््छीय श्रीमणिभद्र वीर मंदिर व उपासरे के द्वार का मंत्राेच्चार से लाेकार्पण करेंगे। 14 मार्च काे ही गाैड़ी पार्शवनाथ मंदिर में अाचार्य श्री सक्रांति प्रवचन देंगे।