- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Nokha News Rajasthan News Action Should Be Taken Against Killing Of Peacocks And Investigation Of Negligence Of Forest Officials
मोरों की हत्या करने वालों पर हों कार्रवाई व वन अधिकारियों की लापरवाही की जांच भी
श्री जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के संभाग प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई ने उपवन संरक्षक वन विभाग मुख्यालय चूरू को पत्र भेजा है। पत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की निर्मम हत्याओं की जांच कर शिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं क्षेत्रीय रेंजर की कार्य प्रणाली की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को ताल छापर अभयारण्य में मोरों की हत्या कर दी गई। वन्यजीव प्रेमियों की सूचना पर वन विभाग के सहायक उपवन संरक्षक व उपवन संरक्षक चूरू वहां पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड के पास से 12-13 मृत मोरों को बरामद किया। क्षेत्रीय रेंजर मोहनलाल मीणा को बार-बार फोन किया मगर उन्होंने नहीं बताया। उन्होंने मीणा के साथ ही बीट कर्मचारी प्रहलाद सिंह पर शिकारियों से मिल भगत का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों आरोपियों को तत्काल निलंबित करने व शिकारियों की गिरफ्तारी करने की मांग कीहै।