पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिका दहन के बाद होगा विश्व कल्याण के लिए गोपाल सहस्रनाम महायज्ञ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | नौ मार्च को होलिका दहन के बाद विश्व कल्याण के लिए गोपाल सहस्रनाम महायज्ञ करवाया जाएगा। आयोजनकर्ता योगी महेंद्र नाथ अघोरी के आचार्यत्व में हर साल होने वाले इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की औषधियों से यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। महेंद्र नाथ ने बताया कि इन औषधियों से पर्यावरण की शुद्धि होती है। यज्ञ में पंडित मेघराज ओझा का सान्निध्य में नया शहर स्थित स्वामी मोहल्ले के श्रीनाथ सदन में यह यज्ञ होगा। पंडित कन्हैया लाल जोशी द्वारा मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसमें डॉ. जीएस तंवर, एडवोकेट जसविंद्र सिंह, श्याम सुथार, मेघराज माली, सुरेंद्र सिंह भाटी, पृथ्वी सिंह भाटी आदि आहुतियां देंगे।
खबरें और भी हैं...