मारपीट व स्त्री लज्जा भंग करने का आरोप
मारपीट व स्त्री लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मोरखाना गांव निवासी अन्नीदेवी मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। अन्नीदेवी ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को रात्रि को उसका बेटा शिवलाल व अन्य दुलाराम, रेवंतराम, गोपीराम मेघवाल आदि घर के पास ही सुगना राम की दुकान के आगे होली होने के कारण डेक पर नाच गाना कर रहे थे। इसी दौरान विक्रम सिंह, जीतू सिंह, लाल सिंह, देवी सिंह, विक्रम सिंह, राजू सिंह, दुर्ग सिंह, शिव सिंह, हरि सिंह, श्याम सिंह, किशोर सिंह, कालू सिंह, शिवलाल नाई व 10-12 अन्य व्यक्ति सुगना राम की दुकान के आगे आए और जातिगत गालियां निकालते हुए कहने लगे कि गाना क्यों चला रखा है, इसे बंद करों। मेरे बेटा शिवलाल ने गाना बंद कर घर आ गए। तभी एकराय होकर सभी लाठियां लेकर हमला करने की नियत से हमारे घर में जबरदस्ती घुस आए और शिवलाल के साथ मारपीट करने लगे। वह बीच-बचाव करने लगी तो सभी ने उसका लहंगा फाड़ दिया व मारपीट की। बाद में सुगना राम के घर में जबरदस्ती घुस गए और सुगना राम के लड़के दुलाराम के साथ मारपीट की व जातिसूचक गालियां निकाली। शिवलाल के ज्यादा चोट आने के कारण नोखा लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया।