सेना अलर्ट, मेडिकल टीमें तैयार
बीकानेर| काेराेना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए रेलवे, ईएसआई, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नर्सिंग होम एसोसिएशन के बाद अब सेना भी अलर्ट हाे गई है। सेना की मेडिकल यूनिट अलर्ट है। देशभर में कई जगह मेडिकल टीम तैयार कर ली गई है। डिफेंस पीआरओ साेंबित घाेष ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने कोरोना मामलों के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय प्रयास का समर्थन करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटा लिए हैं। वर्तमान में, सैन्य ठिकानों गाजियाबाद और मानेसर, हरियाणा में दो चिकित्सा सुविधाएं चल रही है। कुल 265 नागरिक इन दो सुविधाओं पर सैन्य निगरानी में हैं। डीजी एएफएमएस के अनुसार, 124 मामलों के एक बैच ने मानेसर सुविधा में निगरानी में रखा गया है।