पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे ग्राउंड में अगले महीने शुरू हाेगी बैडमिंटन एकेडमी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिम, दाे सिंथेटिक काेर्ट, हाॅस्टल की हाेगी सुविधा

रेलवे ग्राउंड में अगले महीने से बैडमिंटन एकेडमी शुरू की जाएगी। एकेडमी के लिए ग्राउंड में इनडाेर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसमें दाे सिंथेटिक काेर्ट बनाए गए हैं, जहां बच्चाें काे बैडमिंटन सिखाया जाएगा। साथ 12 साल तक के बच्चाें काे फुटबाल खेलना भी ग्राउंड में सिखाया जाएगा। वर्तमान में ग्राउंड में क्रिकेट एकेडमी लंबे समय से चल रही है। प्राेजेक्ट पर करीब दाे कराेड़ रुपए खर्च हाेंगे। इसमें 15 कमराें का हाॅस्टल अाैर जिम भी शामिल है। सीनियर डीअाेएम सुनील महला ने बताया कि बिल्डिंग का काम एक साल से चल रहा है। इनमें ये सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जिम में उपयाेग ली जाने वाली मशीनाें की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक रेलवे के टूर्नामेंट में खेलने के लिए बाहर से अाने वाले खिलाड़ियाें काे बाहर रुकवाना पड़ता था। अब इस हाॅस्टल में खिलाड़ियाें काे रुकवाया जा सकेगा। जिम, बैडमिंटन खेलने के लिए न्यूनतम फीस रखी जाएगी, जाे अभी तय नहीं हुई है। इतना नहीं रेलवे ग्राउंड में 45 लाख रुपए की लागत से एलईडी लाइट्स भी लगाने का काम किया जाना है। ये सभी कार्य अप्रेल में कंपलीट करने के लिए ठेकेदार काे हिदायत जारी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...