बीकानेर बीएड काॅलेज का स्टूडेंट बना एनसीटीई का सदस्य
बीकानेर | भारत सरकार ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) का पुनर्गठन किया है। इसमें देशभर से 25 शिक्षाविदों में राजस्थान के संदीप जोशी को भी सदस्य बनाया गया है। संदीप ने बीकानेर स्थित राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान से 2004 में बीएड की है। वर्तमान में जालौर जिले में व्याख्याता हैं। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद भारत सरकार की एक संस्था है, जिसकी स्थापना 17 अगस्त, 1995 में की गई थी। देश भर के बीएड पाठ्यक्रम एवं बीएसटीसी आदि शिक्षक शिक्षा की योजना एनसीटीई के जिम्मे रहती है। संदीप के गाइड रहे महेन्द्र पाण्डे ने बताया कि विज्ञान का विद्यार्थी होने के साथ ही वह शैक्षिक चिन्तन करता था।