50 वर्ष के कार्यों की बुकलेट जारी
बीकानेर। मैनेजिंग डायरेक्टर रीकाे लिमिटेड जयपुर द्वारा ई-अाक्शन प्रक्रिया, मुख्यमंत्री लघु उद्याेग प्राेत्साहन याेजना, राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमाेशन स्कीम-2019, राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलमेंट पाॅलिसी 2019, रीकाे के स्वर्णिम 50 वर्ष की बुकलेट वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जीके शर्मा द्वारा भिजवाई जिसके लिए बीछवाल उद्याेग संघ मैनेजिंग डायरेक्टर रीकाे काे धन्यवाद दिया। इस माैके पर बीछवाल उद्याेग संघ अध्यक्ष सुंदर जाेशी, सचिव किशाेर पारीक, सतीश गाेयल, राजस्थान वुलन इंडस्ट्री अध्यक्ष कमल कल्ला, बीछवाल उद्याेग संघ के सह सचिव राजीव शर्मा, सदस्य मनाेज बाेथरा एवं अन्य उद्यमी शामिल थे।