पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन महीने से लापता व्यक्ति काे बीएसएफ ने परिजनाें से मिलवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमावर्ती गांव दाे एसएसएम के ग्रामीणाें ने बीएसएफ काे दी थी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना

बीकानेर | तीन महीने से लापता हुए व्यक्ति काे बीएसएफ के अधिकारियाें ने हाेली पर्व पर परिवार से मिलवाया। यह शख्स सीमावर्ती गांव दाे एसएमएस में ग्रामीणाें नाै मार्च काे संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिला था। ग्रामीणाें की सूचना पर सीमा सुरक्षा बल ने व्यक्ति काे हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर उसे 127वी वाहिनी की जी ब्रांच के कार्मिकाें काे साैंप दिया। सामान्य शाखा के कार्मिकाें काे पूछताछ में मालूम चला कि उक्त व्यक्ति मराठी भाषी है। मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ नहीं है। बाद में सीमा चाैकी के मराठी भाषी कार्मिकाें की मदद से व्यक्ति की पहचान उजागर की गई, जिसमें मालूम चला कि शख्स का नाम राेशन चाैहान पुत्र अशाेक चाैहान है। वह गांव कामती का रहने वाला है। बाद में राेशन काे सीमा सुरक्षा बल ने स्थानीय पुलिस की सहायता से ग्राम 41 अारबी के मानसिक राेगी अाश्रम में भर्ती करवाया। बाद में उप निरीक्षक के अादेशानुसार दीपेंद्रसिंह शेखावत की निगरानी में सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकाें की एक टीम गठित की गई। उन्हाेंने महाराष्ट्र के गांवाें की सूची तैयार की। पता चला कि दाे गांव क्रमश: नया कामती व पुराना कामती जाेकि नागपुर जिले में है। नया कामती थाने से मालूम चला कि यह व्यक्ति दिसंबर 2019 से गुमशुदा है। उसके पिता अशाेक चाैहान भूतपूर्व सैनिक थे। उनका देहांत हाे चुका है। थाने से मिले फाेन नंबर पर संपर्क करने के बाद राेशन चाैहान काे उसके परिवार से मिलवाया गया।
खबरें और भी हैं...