विभागीय जांच की सुनवाई के लिए कैम्प 16 काे
बीकानेर | शिक्षा विभाग में विभागीय जांच के लंबित 21 प्रकरणों की सुनवाई के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में 16 मार्च प्रकरणों कैम्प लगाया जाएगा। सहायक निदेशक के अनुसार सभी 21 प्रकरणों में अपचारी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, व्याख्याता अाैर पीटीआई के विरुद्ध सीसीए 17 अाैर 16 तथा अपील के प्रकरण लंबित हैं। इन सभी काे कैम्प में व्यक्तिगत उपस्थित हाेने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशक साैरभ स्वामी इनकी सुनवाई कर प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। यह शिक्षाधिकारी अजमेर, टाेंक, उदयपुर, राजसमंद, चित्ताैड़, जाेधपुर, बाड़मेर, भरतपुर, सवाई माधाेपुर,जयपुर, अलवर, सिरोही अाैर पाली में कार्यरत हैं।