तीन जिलों के 9 शिक्षाधिकारियों की व्यक्तिगत सुनवाई के लिए कैंप कल
बीकानेर | राज्य के शिक्षा विभाग में तीन जिलों के नाै शिक्षाधिकारियों के लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए कैम्प 16 मार्च काे माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित किया जाएगा। निदेशालय की विभागीय जांच के सहायक निदेशक ने प्रतापगढ़, करौली अाैर जयपुर के जिला शिक्षाधिकारियों काे पत्र लिखकर संबंधित शिक्षाधिकारियों काे कैंप में उपस्थित हाेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रिंसिपल, व्याख्याता अाैर वरिष्ठ अध्यापकों के सीसीए 16 अाैर न्यून परीक्षा परिणाम के प्रकरण पांच-पांच साल से लंबित चल रहे हैं। शिक्षा निदेशक व्यक्तिगत सुनवाई कर प्रकरणों का निस्तारण करेंगे।