पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News Campaign In Three Districts To Protect Against Infectious Diseases In Memory Of Sant Dularam Kularia From March 14

संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में संक्रामक राेगाें से बचाव के लिए तीन जिलाें में अभियान 14 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में संक्रामक राेगाें से बचाव के लिए तीन जिलाें में 14 मार्च से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जनकल्याण एवं सेवा समिति, जयपुर की अाेर से जयपुर, उदयपुर अाैर जाेधपुर में जागरुकता अाैर बचाव अभियान अारंभ किया जाएगा। भामाशाह अाैर उद्यमी भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया ने बुधवार काे मूलवास, सीलवा में काेराेना वायरस से बचाव का पाेस्टर अाैर पैम्फलेट का विमाेचन किया। इस माैके पर समिति संस्थापक व मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारुक अाफरीदी, उपाध्यक्ष साबिर हुसैन व राजेश कुलरिया अादि माैजूद थे। समिति के बृजेंद्र चाैधरी ने बताया कि काेराेना सहित विभिन्न संक्रामक राेगाें से बचाव के लिए 14 मार्च से शुरु हाेने वाले अभियान के तहत 15 मार्च से जगतपुरा की मनाेहरपुरा बस्ती में मास्क वितरण अाैर जागरूकता अभियान चलेगा वहीं उदयपुर अाैर जाेधपुर के अल्प अाय वर्ग काे निशुल्क मास्क बांटे जाएंगे। पूरे प्रदेश में बचाव व सुरक्षा से संबंधित पाेस्टर पैम्फलेट बांटे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...