मारपीट कर जातिसूचक गालियां निकालने का मामला दर्ज
मारपीट कर जातिसूचक गालियां निकालने के अाराेप में गंगाशहर पुलिस ने दाे युवकाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पप्पूराम निवासी छाेटा रानीसर बास ने पुलिस काे बताया कि उसका पुत्र प्रेम व परिवार का सदस्य अजय जाे कि लकड़ी अाैर लाेहा चुगने का काम करते है। ये दाेनाें रविवार सुबह घर से निकले। जैसे ही चंद्रशेखर के बाड़े के पास पहुंचे ताे उन्हें राेक लिया गया। चंद्रशेखर व सुनील ने बाड़े में दाेनाें ने मारपीट कर जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।