पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Khajuwala News Rajasthan News Ccf Reached Forest Areas To Inspect Encouraged By The Growth Of Plants And Called For Planting

सीसीएफ पहुंचे वन क्षेत्रों के निरीक्षण में, पौधों की बढ़त से उत्साहित होकर किया और लगाने का आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाजूवाला वन क्षेत्र का शुक्रवार को बीकानेर मुख्य वन संरक्षक एमके अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने वन मंडल के चारों वन परिक्षेत्रों बेरिंयावाली, 61 हेड, दंतौर, केवाईडी-केजेड़ी में वनों की स्थिति देखी।

बीते कुछ वर्ष में विषम परिस्थितियों के बावजूद पेड़ों की सार-संभाल व पौधों की बढ़त को देखकर उन्होंने ऐसा अनवरत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण का कार्य वन क्षेत्र में हो ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित व संरक्षण करने की जिम्मेदारी सिर्फ विभाग ही नहीं बल्कि समाज में रहने वाले हर तबके के लोगों की है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाए।

वन विभाग छत्तरगढ़ डीएफओ सुरेश कुमार आब्बुसरिया ने संबंधित अधिकारियों को नए कार्य योजना बनाने की बात कही है। इस दौरान छत्तरगढ़ सहायक वन संरक्षक मदनसिंह चारण, 61 हेड क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल चौधरी, दंतौर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र पाल आदि साथ थे।

पावली में सीसीएफ एमके अग्रवाल व डीएफओ सुरेश आब्बुसरिया।
खबरें और भी हैं...