युवाओं को रोजगार देने के लिए आगे आई सीईएससी राजस्थान
बीकानेर । सीईएससी राजस्थान ने युवाओं को रोजगार देने का फैसला किया है। सीईएससी राजस्थान की तीन कंपनियां केईडीएल, बीकेईएसएल व बीईएसएल कई साल से बीकानेर, कोटा व भरतपुर में बिजली आपूर्ति कर रही है। अब कंपनी की ओर से की जा रही भर्ती में राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों से इस साल पास होने वाले युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जा रहा है।
सीईएससी राजस्थान के महाप्रबंधक एचआर अरूणाभ साहा ने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2018-19 में कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्टिकल इंजीनियरों की भर्ती की थी। इन लोगों के बेहतर कार्य प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। अब काेटा के साथा राजस्थान के युवाअाें काे अाैर ज्यादा माैका दिया जाएगा। इसी सिलसिले में वर्ष 2019-20 में भी कंपनी ने कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, भरतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इस साल पास होने वाले उन छात्र-छात्राओं को मौका दिया जा रहा है, जिनके अब तक की शैक्षणिक परीक्षाओं में 60 प्रतिशत अंक आए हैं। इन युवाओं की लिखित परीक्षा व इंटरव्यू हो चुका है। अब चयनित युवाओं को सीईएससी की विभिन्न कम्पनियों में कोटा, बीकानेर, भरतपुर, नोएडा, कोलकोता व अन्य स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा। सीईएससी राजस्थान की कोटा, बीकानेर व भरतपुर में बिजली आपूर्ति कर रही कम्पनियों में 50 प्रतिशत से अधिक स्थाई-अस्थाई कर्मचारी-अधिकारी राजस्थान के है।