पटि्टयों के टुकडे तोड़कर, तार चुराकर ले जाने का आरोप
नोखा | पट्टियों के टुकडे तोड़कर, तार चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए नोखागांव के गुलाब सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
गुलाब सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका संयुक्त खातेदारी कृषि भूमि का नोखागांव की रोही में खेत है। 19 फरवरी को सुबह वह जब खेत गया तो वहां 17 पट्टी के टुकडे टूटे हुए थे और तारबंदी नहीं थी। मौके पर रामसिंह व एक अन्य व्यक्ति खड़े थे। उनको पूछा तो कहा कि पट्टियों के टुकडे हमने तोड़े हैं। तारबंदी हमारे पास है जो कुछ होता है तो कर लो। धमकी दी कि हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तो इसका अंजाम बुरा होगा।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।