पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेटीचंड महाेत्सव 25 मार्च काे, बैनर का लाेकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैनर लाेकार्पण से सिंधी महिलाअाें ने किया चेटीचंड महाेत्सव पखवाड़े का अागाज

बीकानेर | संत श्री कंवरराम िसंधी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार काे झूलण मंदिर धाेबी तलाई मंे समाज की महिलाअाें ने बैनर का लाेकार्पण कर चंटीचंड महाेत्सव पखवाड़े का अागाज किया। कांता हेमनानी, कमला सदारंगानी के नेतृत्व में महिलाअाें ने झूलेलाल के दरबार में पारंपरिक सिंधी भजनाें की प्रस्तुति दी। भारतीय सिंधु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि पखवाड़े के तहत 15 मार्च काे सुबह 9.45 बजे से लिलपाैंड पब्लिक पार्क में जल ज्याेति का अायाेजन हाेगा। तेजप्रकाश वलीरमानी ने बताया कि ट्रस्ट सहित जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल, भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च काे चेटीचंड महाेत्सव के मुख्य अायाेजन में सुबह 9 बजे संत धाेबीतलाई में ध्वजाराेहण अाैर भगत तेजप्रकाश सदारंगानी काे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग व प्रसाद वितरण हाेगा।
खबरें और भी हैं...