पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सफाई चाैपट, महापाैर ने किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | हाेली की छुट्टी अाैर मामूली बरसात के कारण शहर में सफाई चाैपट हा़े गई। पुरानी गिन्नाणी सहित शहर की गलियों में पानी अाैर कीचड़ फैल गया। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। कलेक्शन सेंटरों से भी कचरा नहीं उठा। महापाैर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बुधवार काे शहर में सफाई के हालात देखे। उन्होंने सार्दुल सिंह सर्किल, केईएम राेड, माॅर्डन मार्केट, रेलवे स्टेशन, पुरानी जेल राेड, काेटगेट, कुचीलपुरा अादि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास काे हालात दिखाते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। महापाैर ने अामजन से भी शहर काे साफ रखने में सहयोग करने की बात कही। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा भी इस दाैरान उनके साथ थे।
खबरें और भी हैं...