काॅलेजाें में बायाेमैट्रिक की बजाय अाज से उपस्थिति पंजिका में करने हाेंगे हस्ताक्षर
काेराेना के कहर से बचने के लिए अब हर उपाय किए जा रहे हैं। स्टूडेन्ट्स अाैर लेक्चरर काे काेराेना के कहर से बचाने के लिए काॅलेज अायुक्तालय ने बायाेमैट्रिक हाजिरी की अनिवार्यता काे ही खत्म कर दिया है। काॅलेज शिक्षा विभाग के अायुक्त प्रदीपकुमार बाेरह ने शुक्रवार काे बायाेमैट्रिक हाजिरी की बजाय उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगाने के अादेश जारी किए। इसके अलावा अायुक्त ने काेराेना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाने के लिए भी कहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी की पालना करने के भी निर्देश दिए।