रेलवे अंडर ब्रिज में आधा घंटे फंसा रहा कंटेनर
कोलायत | रेलवे अंडर ब्रिज में बुधवार को एक ट्रक कंटेनर फंस गया जिसे करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद निकाला गया। नोखा की तरफ से झझू के पास लोहा का सामान खाली करके ट्रक कंटेनर बीकानेर की तरफ जा रहा था। पंचायत समिति के पास अंडर ब्रिज के गेट पर कंटेनर का पिछला हिस्सा फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक, खलासी ने व्यापारी प्रकाश उपाध्याय, राजू सिंह की मदद से ट्रक कंटेनर को बाहर निकलवा दिया। कंटेनर के फंसे होने के कारण गाड़ियों की कतार लग गई।