पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News Contract Sweepers On Strike Cleanliness Not Done For 3 Days Corporation Personnel Not Allowed To Work

ठेके के सफाईकर्मी हड़ताल पर, 3 दिन से नहीं हुई सफाई, निगम कार्मिकों काे काम नहीं करने दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाउटसाेर्सिंग के जरिये लगे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पीबीएम हाॅस्पिटल बदहाल हाे गया है। वार्ड से लेकर गलियारे तक कचरे से अटे हैं। अापातकालीन इकाई से लेकर ट्राेमा सेंटर के इर्द-गिर्द कचरे के ढेर लग गए। सड़ांध मार रहे हाॅस्पिटल के हालात सुधारने के लिए शुक्रवार काे हुई वार्ताएं भी बेनतीजा रही। सफाई कर्मचारी संगठन के बैनर तले जुटे सफाईकर्मी कलेक्ट्रेट में धरना लगाए बैठे रहे। बिगड़ी व्यवस्थाअाें काे सुधारने की मांग लेकर जहां माेहनिसंह वेलफेयर साेसायटी के कार्यकर्ताअाें ने हाॅस्पिटल प्रशासन का घेराव किया वहीं सिविल डिफेंस, हैल्प कमेटी के कार्यकर्ताअाें ने कुछ हद तक सफाई में याेगदान भी दिया। हाॅस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डा.पीके बैरवाल के अाग्रह पर नगर निगम से हालांकि कुछ सफाईकर्मी पहुंचे लेकिन हड़ताली कर्मचारियाें ने उन्हें काम करने से राेक दिया। डा.बैरवाल के मुताबिक ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधि काे बुलाकर हालात सुधारने की चेतावनी दी गई। फर्म ने शाम काे 40 कर्मचारी लाकर सफाई शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियाें की मुख्य मांग समय पर वेतन देना है। इसके अलावा बेगार प्रथा बंद करने, पीएफ कटाैती समय पर करने, स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाने सहित 10 मांगाें का ज्ञापन प्रशासन काे दिया है। पुनीत ढाल, हनुमान चाैधरी, सत्यनारायण, पूनसा, रामलाल, जाकिर हुसैन अादि कर्मचारी नेता धरने में शामिल रहे।

_photocaption_पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में बिखरी गंदगी।*photocaption*

_photocaption_कलेक्ट्रेट पर धरना लगाए बैठे पीबीएम सफाई कर्मचारी।*photocaption*
खबरें और भी हैं...