पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना टालेगा ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की रिलीज!

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक के 44.51 करोड़ बचत खाताधारकों को फायदा

को रोना वायरस के चलते जहां एक तरफ बड़ी फिल्मों की रिलीज पर तलवार लटक रही है। वहीं दूसरी तरफ छोटी फिल्मों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री कोरोना को लेकर काफी सतर्क हो गई है। इसी के चलते कई फिल्मों की शूटिंग कैंसल हो गई है, तो वहीं कई सेलेब्स ने अपनी ट्रिप कैंसल कर दी हैं। खबर है कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और कबीर खान निर्देशित ‘83’ की रिलीज डेट बदल सकती हैं। ‘सूर्यवंशी’ 24 मार्च को रिलीज होनी है। वहीं ‘83’ 10 अप्रैल को रिलीज होनी है। कबीर खान ने ‘83’ की रिलीज के पहले एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च की प्लानिंग की थी पर अब यह इवेंट कैंसल हो गया है। यह इवेंट 11 मार्च को होने वाला था। सभी को कोरोना वायरस के चलते एक जगह पर अधिक लोगों के इकट्ठा न होने की सलाह दी गई। इसलिए फिल्ममेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट को कैंसल करने का निर्णय किया है।

बंधन बैंक छठा सबसे मूल्यवान बैंक

मुंबई | कोलकाता मुख्यालय वाला बंधन बैंक इंडसइंड बैंक को पीछे छोड़कर देश का छठा सबसे मूल्यवान बैंक बन गया है। बंधन बैंक के शेयर बीएसई में बुधवार को 0.56% बढ़त के साथ 376.45 रुपए पर बंद हुए। बैंक का मार्केट कैप 60,616.67 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, इंडसइंड बैंक के शेयर 5.80% गिरकर 853.65 रुपए के भाव पर बंद हुए। इससे बैंक का मार्केट कैप घटकर 59,202.80 करोड़ रुपए रह गया। रिजर्व बैंक ने बंधन बैंक पर नई शाखाएं खोलने पर लगा प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ 25 फरवरी को हटा लिया था।

स्ट्राइड्स कंज्यूमर का हैल्थकेयर बाजार में प्रवेश

बेंगलुरू | हैल्थकेयर कंपनी स्ट्राइड्स कंज्यूमर प्रालि ने अपने दाे उत्पादाें के साथ पश्चिमी भारत के बाजाराें में कदम रखा है। सीईओ सुबोध मारवाह के अनुसार इन उत्पादाें में धू्म्रपान की लत से मुक्ति वाला निक्सिट एनआरटी गम अाैर जॉइंटफ्लेक्स टॉपिकल ऐनलजेसिक क्रीम शामिल हैं। जॉइंटफ्लेक्स पिछले 20 साल से अमेरिका का पसंदीदा ब्रांड है और दुनिया के 15 देशों में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में इसे आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन में प्रस्तुत किया गया है।

मलेशिया ने संबंध सुधारने के लिए बढ़ाया भारत से चीनी का आयात

एजेंसी | नई दिल्ली

मलेशिया अब भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते सुधारने पर जोर दे रहा है। इसके तहत उसने भारत से चीनी आयात को बढ़ा दिया है। साल 2020 में अब तक मलेशिया 3,24,405 टन चीनी का आयात भारत से कर चुका है। यह पूरे 2019 में हुए चीनी आयात का लगभग तीन गुना है। 2019 में मलेशिया ने भारत से कुल 1,10,000 टन चीनी का आयात किया था।

2020 के आकड़े मलेशिया द्वारा किसी एक साल में भारत से सबसे ज्यादा चीनी आयात करने का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले मलेशिया ने 2008 में भारत से 3,13,406 टन चीनी का आयात किया था। इस साल अभी नौ से ज्यादा महीने बचे हैं। लिहाजा आयात का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक मलेशिया व्यापार के मोर्चे पर भारत को खुश करने की कोशिशों में लगा है। वहां के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कश्मीर और नागरिकता कानून को लेकर भारत विरोधी स्टैंड अपना रखा था। इस कारण दोनों देशों के व्यापारिक संबंध खराब हुए। भारत ने मलेशिया से आयात होने वाले पाम ऑयल पर कई तरह की बंदिशें लगा दी थीं। मलेशियाई अर्थव्यवस्था पाम ऑयल के कारोबार पर बहुत ज्यादा निर्भर है। मलेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक देश है। इंडोनेशिया पहले स्थान पर है।

साेना 100 रुपए नरम, चांदी में 950 रुपए की बढ़त

बिजनेस रिपाेर्टर | जयपुर

हाेली के बाद बुधवार से स्थानीय सर्राफा बाजार में शुरू हुए सामान्य काराेबार के दाैरान साेने में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट रही वहीं चांदी के भाव 950 रुपए प्रति किलाे बढ़ गए। वैश्विक स्तर पर साेेने के भावाें में गिरावट के बाद सुधार का दाैर देखा गया जिससे गुरुवार काे स्थानीय भावाें में तेजी के अासार बन रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान करीब 36 पैसा मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,661 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 17.03 डॉलर प्रति औंस रहा।

अमेरिकी बाजाराें में बुधवार काे साेना गिरकर सुधरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप के काेराेना वायरस के असर से डगमगाती अर्थव्यवस्था काे सहारा देने के िलए प्राेत्साहन पैकेज देने के अासार कम हाेने से साेना बढ़ गया। सीएमसी मार्केट्स एनालिस्ट मारग्रेट येंग यान के अनुसार बाजार काे उम्मीद थी कि ट्रंप राहत पैकेज देंगे लेकिन इसमें देरी से बाजार काे निराशा हाथ लगी। निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले साेने की मांग फिर बढ़ गई। अाने वाले सप्ताह में यूएस फेडरल रिजर्व की अाेर से ब्याज दराें में कटाैती के अासार भी बन रहे हैं। फेड ने पिछले सप्ताह भी अपनी बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट में कटाैती की थी। बैंक अाफ इंग्लैंड 26 मार्च काे हाेने वाली अपनी बैठक में रेट कट पर िवचार कर रहा है।

जयपुर सर्राफा भाव : चांदी (999) 47,400, चांदी रिफाइनरी 46,900 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 44,800 रु., सोना जेवराती 42,300 रु. तथा वापसी 40,800 रु. प्रति दस ग्राम।

अन्य बैंक भी कर सकते हैं कटौती

हर बैंक की फंड जुटाने की लागत अलग-अलग होती है रिजर्व बैंक ने सीआआर से जुड़े नियमों में ढील दी है। इसलिए अन्य बैंकों के लिए कटौती की गुंजाइश बनी हुई है।
-मदन सबनवीस, चीफ इकोनॉमिस्ट, केयर रेटिंग्स

एसबीआई ने एक माह में दूसरी बार सस्ते किए कर्ज, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज घटाया, बचत खाते पर सिर्फ 3% ब्याज

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/मुंबई

एसबीआई ने एक माह में दूसरी बार न सिर्फ अपने कर्ज सस्ते करने का ऐलान किया, बल्कि टर्म डिपॉजिट की दरों में भी कटौती की है। इससे जहां एसबीआई के होम और ऑटो लोन सस्ते गए हैं। वहीं, विभिन्न अवधि वाली फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज भी घट गया है। नई दरें 10 मार्च से लागू हो गई हैं। ताजा कटौती के तहत एसबीआई ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर 0.10-0.15% तक घटाने का ऐलान किया है। इससे एक साल वाला एमसीएलआर 7.85% से घटकर 7.75% पर आ गया है। इस कटौती के बाद एमसीएलआर से जुड़े 30 साल वाले होम लोन की ईएमआई प्रति एक लाख रुपए की राशि पर 7 रुपए कम हो जाएगी। वहीं, सात साल के कार लोन की ईएमआई प्रति एक लाख रुपए की राशि पर पांच रुपए कम हो जाएगी।

चेयरमैन बोले- ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान बढ़ेगी

इसके अलावा बैंक ने तिमाही आधार पर एसएमएस सेवा के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को भी खत्म कर दिया है। इस बारे में बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, ‘इस फैसले से हमारे मूल्यवान ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान और बढ़ जाएगी। इस कदम से हमारे ग्राहक एसबीआई से और मजबूती के साथ जुड़ेंगे।

सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस की सुविधा


अब बैंक के सभी बचत खाताधारकों को ‘जीरो बैलेंस’ खाते की सुविधा मिलने लगेगी। इस कदम से 44.51 करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा। इसे मैंटेन नहीं करने पर खाताधारकों को पांच से 15 रुपए जुर्माने और टैक्स का भुगतान करना होता है। बैंक ने बचत खातों पर वार्षिक ब्याज दर को घटाकर 3% कर दिया है।


एफडी पर ब्याज की नई दरें

अवधि ब्याज दर

7 से 45 दिन 4%

46 से 179 दिन 5%

180 से 210 दिन 5.5%

211 से 1 साल से कम 5.5%

1 साल से 2 साल से कम 5.9%

2 साल से 3 साल से कम 5.9%

3 साल से 4 साल से कम 5.9%

5 साल से 10 साल से कम 5.9%

मक्का खल की ईरान, इराक और सऊदी अरब से मांग

जयपुर | दूधारू पशुअाें के लिए लाभकारी सरिस्का मक्का खल की मांग अब ईरान, इराक अाैर सऊदी अरब जैसे बाजाराें से भी निकल रही है। इसके साथ ही प्रदेश में उदयपुर, रेलमागरा, राजसमंद से भी इसकी डिमांड निकली है। काराेबारी पहले गुजरात से मक्का खल मंगाते थे लेकिन अब प्रदेश में ही सरिस्का मक्का खल का उत्पादन शुरू हाेने से दुग्ध किसानाें की मांग 200 फीसदी तक बढ़ गई है। अब गुजरात के कई हिस्साें में भी प्रदेश की मक्का खल की अापूर्ति हाे रही है। भरतपुर के काराेबारी सन्नी खंडेलवाल के अनुसार इसके उपयाेग से किसानाें की अाय भी बढ़ी है। इसकी मांग जाेधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चितौड़गढ, भीलवाड़ा, भिवाड़ी, अजमेर, सीकर, नागौर व अन्य गांवों से भी अा रही है।

मंडी सुस्त, जिंसों के भाव स्थिर

बीकानेर|स्थानीय मंडी में बुधवार को मांग की कमी के चलते सुस्ती का माहौल रहा। शेष जिंसों के भाव स्थिर रहे।

अनाज: गेहूं ढेरी 2000-2150, गेहूं दड़ा 2200-2300, 2300-2500, 2500-2800, बाजरी 1850-205 0, ज्वार 2150-2300 रुपए। ग्वार लूज 3550, ग्वार डिलीवरी 3700, जोधपुर ग्वार 3750, ग्वारगम 6300 रुपए, चना 4000 रुपए।

तिलहन (मंडी लूज के भाव): सरसों 3900-4100, मतीरा बीज 4500, मूंगफली 4000-5000, नया मोठ 5500-5700, मूंग 6000-6300 रुपए।

गुड़-चीनी: गुड़ लड्डू 3150-3200, रसकट 2500-3200, शक्कर 4100-4150, यूपीएम चीनी 3525-3600, चीनी रिफाइंड 3650-3700, महाराष्ट्र चीनी 3600-3650 रुपए।

दाल-दलहन: मूंग छिलका दाल 7300-7600, मूंग मोगर 8100-8500, मोठ मोगर 7100-7400, मोठ मोगर खड्डा 8600, उड़द मोगर 9500-11000, उड़द साबत 9000, काबली चना 6800-7500 चना दाल 5100-5500 रुपए, मसूर साबत 5100, मसूर दाल 5450, अरहर दाल 8100, मटर दाल 5400, लोबिया 4900-5100, राजमा 5000-9000, मूंग साबत 7400, चवला दाल 5800 रुपए।

चावल: जे आरएम दुल्हन प्रीमियम 9700, रेग्युलर 7100, तिबार 6100, दुबार 5400, मिनी दुबार 4500, मोगरा 3000 रुपए।

खल-चूरी-पशु आहार: बिनौला खल 2100-2400 रुपए (क्विं.), मोठ चूरी (क्विं.) 1850, मूंग चूरी (क्विं.) 2000-2200, उड़द चूरी (क्विं.) 1850, चापड़ (क्विं.) 1700-1900 रुपए।

भारत के साथ विवाद एक महीने के अंदर सुलझाएंगे

मलेशिया के कमोडिटी मंत्री मोहम्मद खैरुउद्दीन अमान रजाली ने कहा कि पाम ऑयल के मुद्दे पर भारत के साथ जारी विवाद को एक महीने के अंदर सुलझा लिया जाएगा। मलेशिया के रुख में यह बदलाव पिछले महीने महीयुद्दीन यासिन के प्रधानमंत्री बनने के बाद आया है। इससे पहले महातिर मोहम्मद वहां के पीएम थे और वे अक्सर भारत विरोधी बयान दिया करते थे। भारत पिछले लगातार पांच सालों से मलेशियाई पाम ऑयल का सबसे बड़ा खरीदार रहा है।

2017-18 में कमाए 2,434 करोड़

एसबीआई ने 1 अप्रैल 2017 से मिनिमम बैलेंस न रखने पर शुल्क लगाया था। वर्ष 2017-18 में इससे एसबीआई को 2,433.87 करोड़ की आय हुई थी। 2018-19 में सरकारी बैंकों 1,996 करोड़ वसूले थे।

एसएमएस सेवा के लिए तिमाही आधार पर वसूला जाने वाला शुल्क भी समाप्त किया गया

11

बीकानेर बाजार भाव

बीकानेर, गुरुवार 12 मार्च, 2020

मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है

छोटी फिल्मों पर भी पड़ रहा असर

एक छोटे बजट की फिल्म ‘कार्गों’ की निर्देशक अराती कड़व कहती हैं...‘हमारी फिल्म अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया लंदन समेत कुल 15 फिल्म फेस्टिवल्स में चुनी गई थी। हमने इसे बनाने में कुल 6 सालों का सफर तय किया है। एक फिल्म फेस्टिवल ने हमें अक्टूबर की डेट दी थी। मगर इसके ज्यादा चांसेस लग रहे हैं कि फेस्टिवल टल सकता है। हम लोग अप्रैल से फेस्टिवल सर्किट में ट्रैवल करने वाले थे। एक फेस्टिवल तो केरल में तय है। मगर वहां सिनेमाघर बंद करने की एडवाइजरी जारी हुई है। ऐसे में वहां पर सिर्फ ज्यूरी को फिल्में दिखाई जा रही हैं। उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द कोरोना का संकट पूरी दुनिया से खत्म होगा।’

‘83’ का ट्रेलर इवेंट कैंसल, छोटे बजट की फिल्मों पर भी पड़ रहा बड़ा असर


इन दोनों फिल्मों की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा, इस बारे में रोज ही चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं लिया गया है। अब तक फिल्मों कि रिलीज डेट वही है जो पहले अनाउंस की जा चुकी है। पहले ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हो रही है, इसलिए जो भी फैसला होगा पहले ‘सूर्यवंशी’ के बारे में होगा। उसके बाद ‘83’ के बारे में सोचेंगे। हालांकि अगर दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट बदलनी पड़ी तो हम इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। रिलीज डेट बदलने से खास फर्क नहीं पड़ेगा। फिर भी हम उम्मीद करते हैं कि चीजें नॉर्मल हो जाएं और हमें फिल्मों की रिलीज डेट बदलनी न पड़े। हालांकि केरल और जम्मू ने अपने थिएटर बंद कर दिए हैं। स्थिति अभी कंट्रोल में नहीं है। इसलिए यह हमारे लिए एक चुनौती है। दुनिया भर में 15-20 प्रतिशत फिल्मों पर प्रभाव पड़ा है। यदि आप 50 मिलियन डॉलर के बिजनेस की उम्मीद कर रहे हैं, तो आप 40 मिलियन डॉलर के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। यदि आप फिल्म देखने के लिए आने वाले लोगों की कुल संख्या को देखते हैं, तो इसमें बहुत बड़ा अंतर नहीं है। वहीं हम इस फैक्ट को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं कि कुछ तो गिरावट आई है।’


Áनूपुर सेनन की आवाज में आज ‘फिलहाल’ का अनप्लग्ड वर्जन रिलीज होगा। इस बारे में नूपुर कहती हैं...‘एक्टिंग निश्चित रूप से मेरा नया प्यार है, लेकिन सिंगिंग हमेशा मेरा जुनून रहा है। ‘फिलहाल’ के रिलीज के दौरान मुझे एक फीमेल वर्जन गाने के लिए कई मसेज और ट्वीट्स द्वारा बड़ी तादाद में मिले। दर्शकों ने मुझे पहले वीडियो के लिए इतना प्यार दिया कि मैं उनकी रिक्वेस्ट को नजरअंदाज नहीं कर सकती थी। मेरी आवाज में इस अनप्लग्ड वर्जन से में सभी को धन्यवाद कहती हूं।’

आज रिलीज होगा ‘फिलहाल’ सॉन्ग का अनप्लग्ड वर्जन


Áबॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जो अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की से रिलेशन में हैं। हाल ही में एज गैप को लेकर राहुल देव और मुग्धा गोडसे चर्चा में रहे। दोनों के बीच लगभग 14 साल का अंतर है। राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा...‘हम दोनों के बीच 14 साल का अंतर है। शुरुआत में मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे मां-बाप के बीच भी 10 साल का अंतर था। देखा जाए तो ये बहुत बड़ा अंतर भी नहीं है। मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं, तब तक एज गैप मायने नहीं रखता है।’ बता दें कि राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली प|ी की मौत साल 2009 में कैंसर के कारण हुई थी। वह मानते थे कि कोई भी उनकी जिंदगी में प|ी रीना की जगह नहीं ले सकता। बेटे सिद्धार्थ को मां और पिता दोनों का प्यार देने वाले राहुल ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिर से प्यार होगा।


मुग्धा गोडसे से रिलेशन पर बोले राहुल-‘एज गैप मायने नहीं रखता’

बता दें कि इस फिल्म को जूनो के पिता रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और उनके दादा बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।

Áसनी देओल राजनीति में आने के बाद भी फिल्मों में सक्रिय हैं। खबर है कि वे साउथ के निर्देशक हनु राघवपुड़ी की आगामी थ्रिलर में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। सनी ने फिल्म को लेकर कहा...‘यह कोई साउथ की रीमेक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक फ्रेश स्टोरी होगी, जिसमें ढेर सारा एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलेगा।’ वहीं निर्देशक हनु ने सनी को अपनी फिल्म में कास्ट करने को लेकर कहा...‘मेरा सपना पूरा हो गया। इस फिल्म में कई सारे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। मैं मानता हूं कि सनी देओल से बड़ा कोई एक्शन स्टार नहीं हो सकता।’

बता दें कि फिलहाल फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।

Áआमिर खान की हिट फिल्म ‘गजनी’ के सीक्वल की संभावनाएं जोरों पर हैं। मेकर्स ने इसके सीक्वल की तरफ इशारा किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गजनी को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसे देखने के बाद अब इसके सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। मेकर्स ने इस पोस्ट में आमिर को टैग करते हुए लिखा ‘ये पोस्ट वैसे तो गजनी को लेकर था, लेकिन हम भूल गए कि हम क्या बनाना चाहते हैं।’ माना जा रहा है कि ‘विक्रम वेधा’ रीमेक का नाम ‘गजनी 2 ’ हो सकता है। बता दें कि ‘गजनी’ एक रिवेंज ड्रामा थी। बाकी आमिर इस साल के अंत में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगे।

‘द बर्निंग ट्रेन’ के रीमेक के लिए जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने मिलाया हाथ


फिर से एक्शन मोड में नजर आएंगे सनी देओल

बन सकता है आमिर की फिल्म ‘गजनी’ का सीक्वल


थ्रिलर फिल्म में...


मेकर्स ने दिया इशारा...


1980 की हिट फिल्म...


Áसाल 1980 की सुपरहिट फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ का भी रीमेक बनने जा रहा है। इसके लिए जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने तैयारी कर ली है। फिल्म पर साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग का काम किया जा रहा है, वहीं इसके लिए डायरेक्टर की भी तलाश की जा रही है। जैकी ने बताया कि ‘फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी। मॉडर्न टाइम के लिहाज से फिल्म में नए ट्विस्ट भी रखे जाएंगे। हालांकि मूल कहानी वैसी ही होगी।’

वहीं जूनो ने कहा...‘फिल्म में बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुझे याद है कि मेरे पिता इस फिल्म के वीएफएक्स के लिए लॉस एंजेलिस गए थे और उस समय के लिहाज से वह बेहतरीन था। हमारे वर्जन में भी बेहतरीन वीएफएक्स देखने को मिलेगा।’

विकी कौशल ने मारी बाजी, बने सबसे फेमस बॉलीवुड एक्टर


स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर...

Áविकी कौशल इन दिनों लोकप्रियता के मामले में कई बॉलीवुड एक्टर्स को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के वायरल न्यूज कैटेगरी में विकी टॉप पर हैं। यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, वायरल न्यूज सेक्शन में विकी ने 100 अंकों के साथ लोकप्रियता में नंबर वन स्थान हासिल किया है। पिछले दिनों कटरीना कैफ के साथ दोस्ती की चर्चा की वजह से वह टॉप पर हैं। वहीं शाहिद कपूर 46 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कार्तिक आर्यन 41 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, टाइगर श्रॉफ 38 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं अजय देवगन 36 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

‘एक विलन 2’ की कास्ट में शामिल हुईं तारा सुतारिया


सिंगर की भूमिका में...


Áदिशा पाटनी के बाद तारा सुतारिया भी ‘एक विलन 2’ की कास्ट में शामिल हुई हैं। तारा एक प्रशिक्षित सिंगर भी हैं। फिल्म में वे एक ओपेरा सिंगर की ही भूमिका में नजर आएंगी। मोहित सूरी कहते हैं...‘म्यूजिशियन की बारीकियों को जानने में पूरी जिंदगी लग जाती है, लेकिन किस्मत से तारा ने अपनी पूरी जिंदगी इसकी ट्रेनिंग ली है। एक फिल्ममेकर को और क्या चाहिए।’ ये फिल्म इसी साल जून में शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाएगी और अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी।
खबरें और भी हैं...