देहात कांग्रेस ने भाेमराज अार्य को याद किया
बीकानेर| जिला देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे पूर्व जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. भाेमराज अार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तेलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण ने कहा िक बीकानेर की राजनीति के वटवृक्ष, कांग्रेस के सच्चे सिपाही अाैर गांधीवादी नेता स्व. भाेमराज अार्य की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया िक अार्य ने 1959 से बरसिंहसर के सरपंच के रूप में राजनीति की शुरूअात की थी। इस माैके पर किशनलाल मेघवाल, श्रवण कुमार रामावत, िनत्यानंद पारीक, मालचंद कस्वां, डाॅ. िमर्जा हैदर बैग, िबशनाराम गाेदारा, पुखराज गाेदारा, श्रीराम पंवार, हंसराज, याेगेश पालीवाल अादि माैजूद थे।