अहमदाबाद दांडी यात्रा में शामिल होंगे देहात कांग्रेस के पदाधिकारी
बीकानेर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत दांडी यात्रा के 90 पूर्ण होने पर 12 मार्च से 6 अप्रेल तक अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से गुजरात के दांडी तक गांधी संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस दांडी यात्रा में बीकानेर देहात कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। पदयात्रा 12 मार्च से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से प्रात: 5:30 बजे प्रारम्भ होगी। प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन ने बताया कि देहात कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पदयात्रा में शामिल होने के लिए संदेश दिया गया है।