पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाे दाेस्ताें ने बैठकर शराब पी, पत्नी से संबंधाें के कारण झगड़ा हुअा अाैर एक ने दूसरे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेरूणा पुलिस थाने के लिखमीसर उतरादा गांव में हाेली की रात काे दाे दाेस्ताें ने साथ बैठकर शराब पी। नशा सिर चढ़कर बाेला अाैर प|ी से संबंधाें काे लेकर दाेनाें में झगड़ा हाे गया। एक ने कुल्हाड़ी मारकर दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस हत्या के अाराेपी अाैर उसकी प|ी काे डिटेन कर पूछताछ कर रही है।

लिखमीसर उतरादा निवासी जेठाराम जाट अाैर लिखमीसर दिखणादा निवासी मालाराम लुहार दाेनाें दाेस्त थे। जेठाराम उड़ीसा में मजदूरी का काम करता था अाैर हाेली पर 9 मार्च काे बीकानेर अाया था। हाेली की रात काे मालाराम शराब पीकर जेठाराम के घर पहुंचा। दाेनाें ने वहां फिर शराब पी। इस दाैरान मालाराम अाैर जेठाराम की प|ी के बीच संबंधाें के कारण दाेनाें में झगड़ा हाे गया। सेरूणा पुलिस थाने के एसएचअाे गुलामनबी ने बताया कि गुस्साए जेठाराम ने अपनी प|ी के साथ मिलकर मालाराम पर कुल्हाड़ी अाैर लाठी से हमला कर दिया जिससे मालाराम की माैके पर ही माैत हाे गई। बुधवार काे सुबह इत्तला मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची अाैर मालाराम का शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। माैके पर एफएसएल की टीम काे बुलाया गया जिसने जांच-पड़ताल की। जेठाराम अाैर उसकी प|ी सीता देवी काे राउंडअप कर लिया है। दाेनाें से पूछताछ की जा रही है। मालाराम के भाई भैराराम की रिपाेर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। माैके से कुल्हाड़ी-लाठी बरामद की गई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने अाया है कि जेठाराम उड़ीसा में मजदूरी करता था। इस दाैरान मालाराम उसके घर अाता-जाता था। मालाराम अाैर उसकी प|ी में नाजायज संबंध थे। इसी कारण झगड़ा हुअा अाैर हत्या कर दी गई।

खबरें और भी हैं...