दिन का 4 और रात का डेढ़ डिग्री गिरा पारा, दिनभर चली सर्द हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ बीतने के बाद भी शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। वहीं बीती रात हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का पारा तो चार डिग्री तक गिर गया। दिन में अचानक सर्द हवा चलने से एक बारगी लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा। शनिवार को सुबह तो हालांकि धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप तल्ख भी होने लगी लेकिन दोपहर 12 बजे बाद अचानक अासमान में बादलाें ने डेरा जमाना शुरू कर दिया यह स्थिति शाम चार बजे तक रही। इस दाैरान हवा की रफ्तार भी तेज थी। वहीं शाम ढलने के बाद हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो गया। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार काे दिन का तापमान 23.2 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।