जैसलमेर से जयपुर जाने वाली लीलण एक्सप्रेस गाड़ी के गजनेर में ठहराव की मांग
बीकानेर | जैसलमेर से जयपुर चलने वाली लीलण एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12467 काे रियासतकालीन गजनेर रेलवे स्टेशन पर राेकने की मांग काे लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अाैर भारतीय प्रजापति हीराेज अार्गेनाइजेशन के प्रदेश संयाेजक एडवाेकेट अशाेक बाेबरवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल के साथ डीअारएम संजय कुमार श्रीवास्तव काे ज्ञापन साैंपा। युवा माेर्चा के काेलायत तहसील अध्यक्ष राधेश्याम बाेबरवाल ने बताया कि गजनेर स्टेशन 150 साल पुराना रियासत कालीन रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन के अासपास 18 से 20 गांव स्थित है जिनमें पढ़ने वाले युवाअाें सहित विभिन्न क्षेत्राें में काम करने वाले लाेग निवास करते हैं। अगर लीलण एक्सप्रेस गाड़ी गजनेर स्टेशन पर ठहराव करती है ताे गांव के लाेगाें काे लाभ हाेगा।