शिवबाड़ी राेड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
बीकानेर |वार्ड 11 के पार्षद विकास सियाग ने यूआईटी सचिव काे ज्ञापन देकर शिवबाड़ी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। पार्षद के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सचिव काे ज्ञापन देकर बताया कि साेफिया स्कूल से लेकर शिवबाड़ी चौराहे तक सड़क का नव निर्माण हुअा है। युवा तेज गति से गाडिय़ां दौड़ाते हैं। इस मार्ग पर हाॅस्पिटल, हाॅस्टल, स्कूल, काेचिंग सेंटर, हाेटल भी हैं, जिससे अाए दिन दुर्घटनाएं हा़े रही हैं। सियाग ने चेताया है कि शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए ताे घेराव किया जाएगा।