पीबीएम की व्यवस्था सुधारने की मांग, अाप पार्टी ने किया प्रदर्शन
बीकानेर | पीबीएम अस्पताल सफाई कर्मियाें की विभिन्न समस्याअाें के समाधान की मांग काे लेकर गुरुवार काे अाम अादमी पार्टी के संयाेजन में प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान सफाई कार्मिकाें की समस्याअाें पर पीबीएम अधीक्षक का घेराव किया गया। अाप पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण देवड़ा ने बताया कि लक्ष्मीदेवी वाल्मीकि के नेतृत्व में प्रदर्शन के दाैरान पीबीएम से कलेक्ट्रेट तक विराेध जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दाैरान जिला उपाध्यक्ष पुनीत ढाल, पूनमचंद पुराेहित, निर्मल सेठिया, फारुक, मुराद अली, जाकिर हुसैन, हनुमान चाैधरी, गाेपाल पुराेहित, दिनेश धवल, माेहरसिंह समदानी, मुराद अली, प्रेमनारायण दुबे अादि माैजूद रहे।