अवैध खनन काे गंभीरता से नहीं लेता खान विभाग, सहयाेग ही करेगी पुलिस
रेंज के प्रभारी एडीजी राजीव शर्मा की अाेर से ली गई एएसपी-सीअाे की मीटिंग में सामने अाया कि जिले में अवैध खनन पर खान एवं भूविज्ञान विभाग कार्यवाही नहीं करता।
एडीजी शर्मा ने एसपी अाॅफिस में बीकानेर जिले के एएसपी-सीअाे की मीटिंग ली। इस दाैरान जिले में अवैध खनन के मुद्दे पर पुलिस अधिकारी खुलकर बाेले कि खान एवं भूविज्ञान विभाग इसे गंभीरता से नहीं लेता। उसके अधिकारी कार्यवाही नहीं करते। अवैध खनन से इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ती है अाैर वारदातें भी हाेती रहती हैं। एडीजी ने इस संबंध में खान विभाग के उच्च अधिकारियाें से बात करने का अाश्वासन देते हुए निर्देश दिए कि अवैध खनन राेकने के लिए खान विभाग की अाेर से मांगने पर इमदाद उपलब्ध करवाई जाए अाैर उन्हें सहयाेग करें। एडीजी ने पुलिस अधिकारियाें काे संवेदनशीलता बरतने, थानाें में फ्री रजिस्ट्रेशन, दुर्घटनाएं राेकने, साेलर प्लांट में गड़बड़ी करने वाले अपराधियाें के खिलाफ कार्यवाही करने, कस्टाेडियल डैथ के संबंध में ध्यान रखने अाैर सीअाे काे इस पर सुपरवाइजरी करने, लड़कियाें काे अात्मरक्षा के गुर सिखाने, सीसीटीएन पर जाेर देने के निर्देश दिए। मीटिंग में एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, एएसपी विजिलेंस दीपक कुमार, पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र की एएसपी किरण, सीअाे सिटी सुभाष शर्मा, सीअाे सदर पवन कुमार भदाैरिया, सीअाे काेलायत अाेमप्रकाश चाैधरी, सीअाे खाजूवाला देवानंद, सीअाे लूणकरणसर गिरधारीलाल ढाका, सीअाे श्रीडूंगरगढ़ धर्माराम गिला, सीअाे नाेखा नेमसिंह, सीअाे एससी एसटी दीपचंद, सीअाे एसअाईसीयूएडब्ल्यू अाेनाडसिंह, एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. संजय शर्मा माैजूद थे। बाद में एडीजी शर्मा अारएसी भी पहुंचे अाैर अधिकारियाें से मुलाकात की।
इस दाैरान कमांडेंट देवेन्द्र बिश्नाेई ने उन्हें विद्यार्थियाें के पढ़ने के लिए तैयारी की गई लायब्रेरी के बारे में जानकारी दी।