पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली दराें में धन्नासेठाें काे छूट, उपभाेक्ताअाें पर भार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
23 मार्च काे सीपीएम करेगी प्रदर्शन

पूर्व विधायक व सीपीएम नेता काॅ.अमराराम ने किसानाें के मुद्दे पर राज्य अाैर केन्द्र सरकार काे घेरा अाैर जमकर खरी-खाेटी सुनाई। रविवार काे सर्किट हाउस में पत्रकाराें से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि इतिहास में पहली बार उद्योगपतियाें काे बिजली के बिल में दाे रुपए प्रति यूनिट घटाई गई है लेकिन बिजली का घाटा पूरा करने का पूरा दबाव अाम उपभाेक्ताअाें पर डाला अाैर प्रति यूनिट एक रुपए बढ़ाेतरी की गई। भाजपा की तरह अशाेक गहलाेत सरकार भी अाम उपभाेक्ताअाें का पैसा लूटकर उद्योगपतियाें की जेब भरने में जुट गई है।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि,बारिश अाैर प्राकृतिक अापदा के लिए केन्द्र सरकार ने किसानाें काे टाेल फ्री नंबर दिया पर उसे काेई उठाता नहीं। 72 घंटे में सर्वे हाेता है पर उस पर सब चुप। किसान पहले टिड्डी अाैर अब अाेलाें से बर्बाद हाे गया। राज्य सरकार ने टिड्डी से हुए नुकसान का मुअावजा नहीं दिया। अाेला अाैर बारिश ताे दूर की बात।

गहलाेत के मंत्री जिलाें मेें जाकर फाेटाे छपवाने की काेशिश में हैं। किसानाें काे राहत के नाम पर कुछ नहीं। इसी के विराेध में 23 मार्च काे प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सीपीएम धरना-प्रदर्शन अाैर अांदाेलन करेगी। अमराराम के यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस में उनकी पार्टी के काॅ.लालचंद, बजरंग छींपा, अंजनि शर्मा समेत तमाम लाेगाें ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...