गर्भवतियाें काे पाेषण अाहार व बेबी किट का वितरण
महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की अाेर से बीछवाल स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 गर्भवतियाें काे पाेषण अाहार व 4 गर्भवतियाें काे बेबी किट का वितरण किया गया। इस माैके पर उन्हें स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु व मां के दूध की महत्ता बताते हुए अाहार संबंधी परामर्श दिया गया। केंद्र की डाॅ.अाशु मलिक ने गर्भवतियाें की स्वास्थ्य जांच करते हुए अायरन युक्त अाहार का सेवन करने की सलाह दी। इस दाैरान संस्था अध्यक्ष रेणु गुजरानी, मीनाक्षी दाधीच, संगीता पाल, प्रियंका जैन अादि माैजूद थी।