पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुलचासर स्कूल के रिकार्ड रूम का ताला टूटा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुलचासर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के रिकार्ड रूम का सोमवार सुबह ताला टूटा मिला और रूम से एक फोटोस्टेट मशीन व कम्प्यूटर, सीपीओ गायब मिले। पूरे कमरे में कागजात बिखरे थे।

इसकी सूचना मिलने पर सैरुणा थाना से संबंधित सूडसर पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात में किसी अज्ञात शख्स ने इस घटना का अंजाम दिया होगा। क्योंकि होली पर्व के चलते स्कूलों में तीन का अवकाश था और ऐसे में चोरी करने वाले शख्स ने संभवतया इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चोरी की होगी कि वारदात का पता तीन दिन तक नहीं चलेगा। किंतु इसका खुलासा सोमवार सुबह ही हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा कई जगह दबिश देने की जानकारी मिली है। किंतु सैरुणा पुलिस थाने में इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...