पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विषाक्त बिस्किट खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विषाक्त बिस्किट खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल के मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार जयमलसर निवासी गोविंद पुत्र भूर सिंह(4), नरेन्द्र पुत्र गाेविंद(5) अाैर ज्योति पुत्र किशन(ढाई साल) ने गांव की ही एक दुकान से पांच रुपए का बिस्किट का पैकेट खरीदा था। तीनों ने वह बिस्किट खाए। उसके बाद उन्हें उल्टियां हाेने लगी। परिजन पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां तीनों काे भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार कविता गाेदारा, पटवारी अादि भी हॉस्पिटल पहुंच गए। बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...