पटवार संघ की मांगाें पर प्रभावी कार्रवाई की जाए
बीकानेर | राजस्थान पटवार संघ के अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री काे पत्र लिखकर संघ के ज्ञापनाें एवं मांग पत्र पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्हाेंने पत्र में लिखा कि लगभग दाे वर्ष का समय व्यतीत हाेने के बावजूद अभी तक काेई कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार निवेदन करने के बावजूद भी संघ की मांगाें काे काेई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे पटवारियाें में राेष व्याप्त है।