पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे के इनलेंड कंटेनर िडपाे अाैर फूड पार्क बीकानेर में खुलवाने का प्रयास शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर| बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि संघ द्वारा पूर्व में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के सहयोग से बीकानेर को गैस पाइप लाइन से जोड़ने एवं बीकानेर में फूड टेस्टिंग लैब खुलवाने में सफलता प्राप्त करने के बाद अब बीकानेर में रेलवे द्वारा इनलेंड कंटेनर डिपो बनवाने के प्रयास शुरू कर दिए है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से परिचर्चा कर बताया कि बीकानेर जिले में इन्लेंड कंटेनर डिपो स्थापित हो जाने से बीकानेर देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखेगा और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कर सकेगा। साथ ही ड्राईपोर्ट बन जाने से आयात होने वाला माल भी औद्योगिक इकाइयों तक पहुँचने में आसानी होगी।
खबरें और भी हैं...