फागणिया फुटबॉल... चंग पर थिरके ट्रम्प-मोलानिया व मोदी और कैटरिना
रविवार शाम को धरणीधर खेल मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चंग की धमाल पर थिरके। इस दौरान कोरोना वायरस का हमला हुआ लेकिन ट्रंप की प|ी मोलानिया ने उलटा उस पर ही हमला बोल दिया। कोरोना और मोलानिया के बीच चलती लड़ाई में मोदी और ट्रंप थिरकते रहे। यह नजारा था होली के मौके पर हुए फागणिया फुटबॉल मैच का। मैच में अभिनन्दन, श्री रविशंकर अमित शाह अरविन्द केजरीवाल, कैटरीना, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, साई बाबा, कोरोनो वायरस, अमित शाह अादि पहुंचे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अाैर सचिव मैच महिलाअाें की टीम ने पुरूषाें की टीम काे 3-2 से हराकर जताया। मैच में कन्हैयालाल कल्ला, सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, एडवाेकेट अजय पुरोहित, राम किशन आचार्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मैच में नोखा सोहा गांव की चंगपाटी मुरलीसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में धमाल प्रस्तुत किया।