- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner News Rajasthan News Faith Tradition Worshiping The Khejdi Under The Shade Celebrating Everyone39s Blessings Are Complete
अास-विश्वास... परंपराअाें की छांव में खेजड़ी का पूजन, मनाेकामना, सबकी अास हाे पूरी
अास-विश्वास। जग में सबकी अास पूरी हाे। अनंत मनाेकामना। परंपराअाें की छांव में श्रद्धा का मर्म। खेजड़ी वृक्ष काे ईश्वर का प्रतीक मान गुरुवार काे महिलाअाें ने अास माता का व्रत किया। सुबह स्नान कर सुहाग श्रृंगार कर महिलाअाें ने खेजड़ी वृक्ष काे परम मान जल से सींचा। कुंकुम से तिलक किया। अखंड अक्षत लगा परिक्रमा की। हाथ जाेड़े मन ही मन मनाेकामना की सारे जग की अास पूरी हाे। अास माता की कथा सुनी। बड़ाें का अाशीष लिया। दिनभर निराहार रही। शाम काे फिर से अास माता का वंदन कर व्रत भाेजन किया।