पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Nokha News Rajasthan News Financial Assistance To The Families Of The Youth Who Were Burnt Alive Find The Collusion Of The Police

जिंदा जलाए गए युवकों के परिजनों को मिले आर्थिक सहायता, पुलिस की मिलीभगत का पता लगाया जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में दो युवकों को जिंदा जलाकर मारने की घटना को लेकर शनिवार को पुलिस थाने के आगे विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करके दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। घटना में

पुलिस प्रशासन की मिली भगत व लापरवाही की भी जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ ही दोनों मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर, पूर्व सरपंच सवाईसिंह, रामसिंह, सायरसिंह, ओमप्रकाश पारीक, जगदीश भादू, सुमेरसिंह, विक्रमसिंह, राजेन्द्रसिंह आदि ने उपस्थित थे। उन सभी ने बताया कि एक साल में नोखा अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है। गिरोह बनाकर यहां बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है, इस प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। पुलिस की निष्क्रियता से इन अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। सीओ नेमसिंह ने आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इससे पहले एडीशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार ने भी समाज के प्रबुद्धजनों से वार्ता कर उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। जयपुर से मृतक अजीतसिंह का शव उसके पैतृक गांव सिंजगुरु पहुंचा, वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जेठ ने छोेटे भाई की प|ी काे सरिये से पीटकर घायल किया

गजनेर| अक्कासर निवासी किसना देवी नायक ने अपने जेठ भंवरराम नायक के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। किसना देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने परिवार सहित काकी ससुर की बेटियों की शादी में गई थी। रात दस बजे उसका जेठ भंवराराम नायक शराब पीकर आया और उसके पति मदन लाल के साथ झगड़ा करने लगा। उसने रोका तो आरोपी ने लोहे के सरिये से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

नोखा. दो युवकों को जिंदा जलाकर मारने की घटना के विरोध में ज्ञापन देते सर्वसमाज के लोग।
खबरें और भी हैं...