पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में लगी आग, पांच जने बाहर निकल आए, बछड़े की जलने से हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुलचासर गांव के बासी महियान रोही में मंगलवार रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में बनी ढाणी में आग लग गई। इस हादसे में एक बछड़े की मौत हो गई। ढाणी में रह रहे परिजन बाल-बाल बच गए।

मघाराम सुथार के खेत में नया गांव निवासी भागीरथ नायक ढाणी बनाकर रहता है। ढाणी पर मंगलवार रात्रि साढ़े नौ बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसी के साथ ढाणी में आग लग गई। हादसे में पशु बाड़े में एक बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गाय को सुरक्षित बचा लिया गया। भागीरथ नायक, उसकी प|ी व तीन बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। आग से ढाणी में रखा सारा घरेलू समान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राजस्व पटवारी व सैरुणा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लिया।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जला झोपड़ा।
खबरें और भी हैं...