विदेशी महिला की होटल में मौत, कोरोना के डर से डॉक्टरों ने कमरा सीज किया
बीकानेर भ्रमण के लिए अाई यूएसए निवासी महिला की बीकानेर के हाेटल में माैत हाे गई। महिला हार्टपेशेंट थी, इसके बावजूद एहतियात बरतते हुए चिकित्सकाें ने हाेटल का कमरा सीज कर दिया है।
यूएसए निवासी 55 वर्षीय महिला थेनी साेराया पिछले 10 सालाें से दिल्ली में रहती थी अाैर 10 मार्च काे बीकानेर भ्रमण के लिए अाई थी। यहां नरेन्द्र भवन हाेटल में ठहरी। बुधवार की रात काे करीब 10.30 बजे उसने हाेटल में खाना खाया अाैर रेस्टाेरेंट में बैठी थी। इस दाैरान अचानक अचैत हाेकर गिर पड़ी। हाेटल कर्मचारी उसे पीबीएम अस्पताल ले गए जहां इलाज के दाैरान उसने दम ताेड़ दिया। विदेशी महिला की माैत की जानकारी मिलने पर चिकित्सा महकमा अलर्ट हाे गया अाैर हाेटल के जिस कमरे में वह ठहरी थी, उसे सीज कर िदया। महिला के संपर्क में अाए हाेटल स्टाॅफ काे हाेम अाइसाेलेट कर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सीएमएचअाे डाॅ. बी. एल. मीणा ने बताया कि महिला हार्ट पेशेंट थी अाैर उसे पेसमेकर लगा हुअा था। अाशंका है कि उसकी माैत हार्ट अटैक के कारण हुई है क्याेंकि उसमें काेराेना के लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद पूरी सतर्कता बरती जा रही है। काेराेना की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। बीछवाल पुलिस थाने के एसएचअाे मनाेज शर्मा ने बताया कि यूएसए में रहने वाले महिला के पुत्र काे जानकारी दी गई। उसने दिल्ली में रहने वाली महिला के दाेस्ताें काे शव देने की सहमति दी। उसके बाद महिला के शव का पाेस्टमार्टम करवाकर उसे दिल्ली से अाए उसके दाेस्ताें काे साैंपा गया है जहां से यूएसए भेजा जाएगा। हाेटल मैनेजर नीतिन सूद की रिपाेर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट अाने पर महिला की माैत का कारण स्पष्ट हाेगा।
काेराेना अलर्ट } 10 साल से रह रही थी दिल्ली में, हार्टअटैक की अाशंका
देशभर में काेराेना वायरस के प्रकोप काे देखते हुए बीकानेर भी हाई अलर्ट माेड पर अा गया है। प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यटकों काे देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटन स्थलों पर साेडियम हाइपाेक्लोराइट का छिड़काव शुरू कर दिया है।
गुरुवार काे स्वास्थ्य निदेशालय से अाए बीकानेर के प्रभारी डाॅ. पुरुषाेत्तम साेनी ने वायरस से बचाव की तैयारियाें का जायजा लिया। डाॅ. साेनी ने सीएमएचअाे अाैर मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. जीएल मीणा से अलग-अलग चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक स्वास्थ्य आपात स्थिति है जिसमें प्रत्येक अधिकारी और कार्मिक को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सीएमएचओ डाॅ. बीएल मीणा ने बताया कि विभाग के 6 स्क्रीनिंग दलों ने गुरुवार को जूनागढ़ वह नाल एयरपोर्ट सहित चार हेरिटेज होटल में 260 सैलानियों की स्क्रीनिंग की जिनमें 210 विदेशी मेहमान भी थे। राहत की बात यह रही कि इनमें भी कोई कोरोना संक्रमण का संदिग्ध नहीं मिला। जूनागढ़ सहित विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन का छिडकाव किया गया जो आगामी दिवसों में भी जारी रहेगा। उधर, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनअारसीसी) में भी सतर्कता बरती जा रही है। केन्द्र के निदेशक अारके सावल ने बताया कि इस वायरस से पशुओं काे बचाने के लिए उष्ट्र बाड़ाें, डेयरी क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश निषिद्ध कर दिया है। कार्मिकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी बंद कर दी गई है। प्रतिदिन एक प्रतिशत साेडियम हाइपाेक्लाेराइट का छिड़काव संवेदनशील स्थलाें,उपकरणाें, सामग्री, पर्यटकों द्वारा स्पर्श किए जाने वाले स्थान,उनके बैठने की जगह, कैमल मिल्क पार्लर, टिकट खिड़की, उष्ट्र सवारी की सीढ़ी अादि स्थानों पर किया जा रहा है।