मीणा समाज की कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर | बीकानेर मीणा समाज की जिला स्तरीय बैठक का अायाेजन कर्मचारी मैदान में मदनलाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दाैरान मीन जयंती मनाने अाैर समाज में माैजूद कुरीतियाें काे दूर करने पर चर्चा के साथ ही जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। समाज के माेहरसिंह सलावद ने बताया कि सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन के दाैरान जिलाध्यक्ष पद पर डाॅ.अशाेक मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद मीणा, उपाध्यक्ष पद पर देवदत्त, रामलाल, केजी मीणा, कालूराम, मदनलाल काे तथा अाेमप्रकाश काे जिला महासचिव, मदनलाल काे काेषाध्यक्ष, मीडिया चेयरपर्सन पद पर माेहर सिंह सलावद काे मनाेनीत किया गया। वहीं राष्ट्रीय मीणा समाज महासभा की अाेर से जिलाध्यक्ष संताेष मीणा व संभागीय अध्यक्ष बाबूलाल मीना के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला से मुलाकात की गई। मुलाकात के दाैरान मीणा समाज के लिए सामुदायिक भवन व छात्रावास के लिए भूमि अावंटन करवाने की मांग मंत्री डाॅ.कल्ला से की गई। मुलाकात के दाैरान भगवान सहाय मीणा, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जयराम, शांति मीणा, नथू सिंह, हरिकिशन, सुनील कुमार अादि माैजूद थे।