पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की पुण्यतिथि 15 मार्च को
बीकानेर | पूर्व मंत्री एवं किसान नेता स्व. भीमसेन चौधरी की 20वीं पुण्यतिथि 15 मार्च को जयपुर राेड स्थित महारानी किशोरी देवी कन्या विद्यालय स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा हाेगी। भीमसेन चौधरी स्मारक समिति के अर्जुनराम कूकणा ने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह नौ बजे हाेगा।